उन्होंने कहा कि ये वाहन सड़क निर्माण में लगे हुए थे। रात को अचानक वहां नक्सली आ धमके। उन्होंने पहले तो वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की। उसके बाद वाहनों के टैंक फोड़कर उनमें आग लगा दी। माओवादियों ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ा है कि अगर दोबारा ऐसा करते पाए गए तो जान से मार दिए जाएंगे। इस घटना के बाद से वहां के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौके पर केरलापाल थाने की पुलिस जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath