छग : सुकमा में नक्सली शिविर ध्वस्त, 2 ढेर

जवानों ने दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। वहीं हथियार और अन्य समान भी बरामद हुए हैं।

सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि नक्सल अभियान में सर्चिग पर निकले जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों के लिए यह बड़ी कामयाबी है। जब एक टीम रविवार शाम को वापस आ रही थी, तो ग्राम रसातोंग के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला किया था। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई। घटना स्थल पर दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं 12 बोर की दो बंदूक, नक्सली साहित्य, 10 पिट्ठू बैग व एक वायरलेस बरामद हुआ है।

मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान हालांकि अभी नहीं हुई है। सिर्फ इतना पता चल पाया है कि एक एरिया कमेटी का कमांडर था और दूसरा एलओएस का सदस्य था।

एएसपी ने बताया कि रविवार सुबह इनपुट मिले थे कि रसातोंग के जंगल में नक्सलियों ने कैम्प बना रखा है। सूचना पर निकली टीम जब गोल्लपल्ली थाना क्षेत्र के रसातोंग के जंगल में पहुंची, तो सूचना सही निकली। 20 नक्सली बकायदा कैम्प लगाए हुए थे। जवानों के आने की भनक लगते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बड़ी मुस्तैदी से जवानों ने नक्सलियों से लोहा लिया।

नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी की टीम ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा के करीब है, इसलिए टीम के लौटने पर घटना से संबंधित और भी जानकारी स्पष्ट होगी। वहीं जिला रिजर्व पुलिस बल के जवान को किसी भी तरह से नुकसान नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493