छग : 1-1 लाख के 2 इनामी सहित 6 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा एसपी ने बताया कि सीआरपीएफ दूसरी बटालियन और जिला बल की संयुक्त पार्टी गादीरास थाना क्षेत्र के बोड़को के जंगलों की ओर निकली थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीण फोर्स को देखते ही भगाने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने नक्सली संघठन में काम करने की बात कही, तस्दीक के बाद इन 6 नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों में मड़कम लखा, रवा लखा, वेट्टी हूंगा, इंडो राजू, इंडो पेज्जे और कलमू र्हुे हैं। इनमें मिलिशिया सदस्य मड़कम लखा और सीएनएन सदस्य कलमू र्हुे पर राज्य सरकार ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। ये सभी ग्राम बोड़को के खासपारा के रहने वाले हैं और इन पर ग्राम पेरिया के ग्रामीण कमलू देवा की हत्या का आरोप है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493