सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार अवैध नशीली पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और इसी क्रम में मणिपुर पुलिस चौकी को मुखबिर से इस मामले के बारे में सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया बताया कि गंगापुर निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र स्वर्गीय जान मोहम्मद (36) बिलासपुर रोड के समीप साडबार बैरियर के पास ब्राउन सुगर बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर मणिपुर पुलिस की टीम अधिकारियों के निर्देश पर सांडबार बैरियर के पास पहुंची, जहां मोहम्मद रफीक पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से नौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह असम के तिनसुकिया जिले में मरघेरीटा का निवासी है। वह वर्तमान में गंगापुर में रामफल ठाकुर के मकान में किराए पर रहता है और बिजुरी में एसईसीएल में काम करता है।
पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि वह झारखंड के गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर बिश्रामपुर सूरजपुर और अंबिकापुर में बिक्री करता है और लंबे समय से इस गोरखधंधे में लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
dharmpath.com dharmpath