छग : 14 अप्रैल से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सभी लोगों से और खासतौर पर ग्रामीणों से ग्राम स्वराज अभियान में ग्राम पंचायतों के अंतर्गत ग्राम सभाओं में शामिल होने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि राष्ट्रव्यापी ग्राम स्वराज अभियान के प्रथम दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के ग्राम जांगला आ रहे हैं, जहां वे आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास की विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने देश के 101 ऐसे जिलों का चयन आकांक्षी जिलों (एस्पीरेशनल जिलों) के रूप में किया है, जो वर्तमान में विकास की ²ष्टि से तुलनात्मक रूप से अधिक पिछड़े हुए हैं, लेकिन जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं, इन्हीं जिलों में बीजापुर सहित छत्तीसगढ़ के दस जिले भी शामिल हैं। इनमें बीजापुर को मिलाकर बस्तर संभाग के सात जिले और राजनांदगांव, महासमुंद व कोरबा को भी शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493