छग : 18 फीसदी आबादी ने कराया ‘बीमा’

अपर मुख्य सचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की साठवीं (60वीं) बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रदेश के 46 लाख 16 हजार लोगों ने बीमा कराया है, जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लोगों की संख्या नौ लाख 52 हजार है। छत्तीसगढ़ में अटल पेंशन योजना के तहत लगभग 18 हजार लोग पंजीकृत हैं।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी अग्रणी बैंकों को बस्तर संभाग में अधिक से अधिक शाखाएं खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं राज्य शासन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के क्रियान्वयन में और तेजी लाते हुए अधिक से अधिक उद्यमियों को ऋण देने को कहा।

बैठक में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक और भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक आदित्य नाथ झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 15 जनवरी 2016 तक एक लाख 14 हजार से अधिक उद्यमियों को कुल 819 करोड़ 54 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

यह कुल लक्ष्य का 63 प्रतिशत है। स्वीकृत ऋण में से 754 करोड़ 54 लाख रुपये उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए वितरित किए जा चुके हैं।

झा ने बताया कि नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कसौली में कैनरा बैंक और ग्राम जावंगा में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं ने काम करना शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493