अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने रविवार को यहां पत्रकारवार्ता में कहा, “गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। एनएच 53 पर बस से गांजा ले जाने की सूचना अपराध शाखा और तुमगांव पुलिस को मिली थी। बसों पर नजर रखी गई। इस दौरान दोनों आरोपी एक बस से उतर कर समोदा की ओर भागने लगे। टीम ने आरोपियों को पीछाकर खैरझिटी के पास पकड़ा। उनके पास से थैले में रखा 41 हजार रुपये कीमत का आठ किलो गांजा बरामद हुआ।”
ध्रुव ने कहा, “आरोपी शेख जावेद (24) और 17 वर्षीय नाबालिग है। दोनों इतवारी दही बाजार थाना शांति नगर नागपुर के रहने वाले हैं। दोनों ग्राम गबौद थाना सांकरा के मनोज नामक व्यक्ति से गांजा खरीदकर ला रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने गांजा विक्रेता मनोज के घर दबिश दी। यहां से 60 हजार रुपये कीमत का 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा एक प्लास्टिक थैले में भरा मिला। आरोपी मनोज फरार होने में कामयाब हो गया।”
dharmpath.com dharmpath