राज्यपाल टंडन ने उच्च शिक्षा विभाग एवं चिप्स को इस कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “आपकी मेहनत का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा और उन्हें प्रवेश के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा।” टंडन ने छात्र जगत की ओर से भी उच्च शिक्षा मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालयों में ऑन-लाइन प्रवेश के लिए तैयार इस वेब पोर्टल से प्रदेश के दो लाख विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश के बेस्ट प्रैक्टिेसेस को इस प्रणाली में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑन-लाइन प्रणाली से सुविधाएं मिलती हैं, काम में गति आती है, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ता है।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. बी.एल. अग्रवाल ने कहा कि हाल के तीन-चार वर्षों में महाविद्यालयी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर लगातार काम हो रहा है।
चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन ने वेब पोर्टल के बारे में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। एक बालिका ने ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा किया।
dharmpath.com dharmpath