छग : 3 नक्सलियों ने किया समर्पण

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि एक लाख के दो इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर सन्नू लेकाम (35) और कमलू कुंजाम (28) के अलावा एक्शन टीम सदस्य चैतू उइका (26) ने भी आत्मसमर्पण किया है।

एसपी ने कहा कि समर्पण करने वालों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है, इसके साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा।

उन्होंने सक्रिय नक्सलियों से नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर बिना किसी भय के आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में आने व बस्तर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493