छग : 3 वारंटी नक्सली गिरफ्तार (फोटो सहित)

सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि कोंटा थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम उसकावाया के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर 3 नक्सलियों कवासी हुंगा (32) डीएकेएमएस सदस्य, कवासी हुर्रा (25) डीएकेएमएस सदस्य और मड़कम हड़मा (32) पंच कमेटी अध्यक्ष को दबोच लिया गया।

पकड़ाए तीनों ही नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार तीनों नक्सली कोंटा थाना इलाके में 2 अगस्त को ग्राम मुरलीगुड़ा के पास मिक्सर मशीन में आगजनी के आरोपी हैं।

अभिषेक मीणा ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ के दौरान नक्सली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493