रायपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 6 पुलिस अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
रायपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 6 पुलिस अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
जिन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई उनमें अरूण देव गौतम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी पुलिस मुख्यालय रायपुर से सचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह, जेल एवं परिवहन विभाग मंत्रालय स्थानांतरित किया गया। जीपी सिंह को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, एसआरपी कल्लूरी को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय रायपुर से पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी रायपुर स्थानांतरित किया गया।
वहीं दिपांशु काबरा को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज से पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर, डॉ आनंद छाबड़ा विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन गृह, जेल एवं परिवहन विभाग मंत्रालय को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रतनलाल डांगी को उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज की नवीन पदस्थापना की गई है।
dharmpath.com dharmpath