छग : 8 मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त

आईजी ने कहा कि पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मंगू मंडावी, लखमा उईके, सुक्कू मडावी, पंड मंडावी, चमरू हिचामी, राजू नुरेटी, सोनारू वड्डे, मूरा हिड़को कदेर मिलिशिया सदस्य बताया।

पुलिस ने आरोपियों से 6 नग भरमार बंदूक, 1 बंडल बिजली वायर, 2 नग छूरी, 2 नग जरकीन और 1 नग त्रिपाल बरामद किया गया। सभी नक्सलियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में धारा 147,148,149 भादवि तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

आईजी ने कहा किए मंगू मंडावी वर्ष 2014 में कदेर जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी द्वारा कदेर मिलिशिया सदस्य के रूप शामिल किया गया, जो अब तक सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

लखमा उईके को जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी की ओर से संगठन में शामिल कर जनताना सरकार सदस्य बनाया गया। वर्ष 2011 में कदेर मिलिशिया सदस्य बनाया गया, तब से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। सुक्कू जट्टी को 2009 में ताहकाडोंड जनताना सरकार के रक्षण शाखा में कमाण्डर जयलाल के द्वारा शामिल किया गया, तब से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। पंडरू मंडावी को कदेर जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी वर्ष 2015 में कदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया गया, तब से संगठन में कार्य कर रहा था।

चमरू हिचामी को जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी कदेर मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल किया गया, तब से संगठन में कार्य कर रहा था।

राजू नुरेटी को वर्ष 2014 में जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी कदेर जनताना सरकार सदस्य के रूप में शामिल किया गया, तब से संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

सोनारू वड्डे को वर्ष 2014 में कारकाबेड़ा मिलिशिया कमांडर द्वारा कारकाबेड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल किया गया, तब से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। मूरा हिड़को को वर्ष 2015 में जनताना सरकार अध्यक्ष राजेश नुरेटी कदेर मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल किया गया, तब से सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

आईजी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 6 नग भरमार बंदूक, 1 बंडल बिजली वायर, 2 नग छूरी, 2 नग जरकीन, 1 नग त्रिपाल, बरामद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493