पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो इनामी के अलावा संघम सदस्य लक्ष्मी नारायण और पंदरू राम सोनी ने भी हथियार डाल दिया है।
उधर, बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रविवार को फिर एक जीप को आग के हवाले कर दिया। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम बैलाडीला इकाई के 14 नंबर पहाड़ी पर बिजली खंभे लगाने का कार्य किया जा रहा था। तभी दोपहर में लगभग 200 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया, उसके बाद वहां खड़ी जीप में आग लगा दी।
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के पंप हाउस में भी आगजनी की कोशिश की जा रही थी, जो नाकाम हो गई। इस घटना की रिपोर्ट किरंदुल और बचेली थाने में दर्ज कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath