छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए सिनेमाघर होना चाहिए : रेड्डी

रेड्डी की हाल ही में प्रदर्शित तेलुगू फिल्म ‘दृश्यम काव्यम’ सुपरहिट हुई है। रेड्डी ने शनिवार को यहां कहा, “सिनेमा में आज स्टोरी हीरो है। इसलिए फिल्म बनाने से पहले पेपर वर्क बहुत ज्यादा करना चाहिए। छत्तीसगढ़ी फिल्मों को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए वे स्वयं के खर्च पर तीन दिन का वर्कशॉप लगाने लिए तैयार हैं।” रेड्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए सिनेमाघर होना चाहिए। तमिलनाडु में जयललिता सरकार ने सौ सीटर थियेटर की श्रृंखला शुरू की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भी एक हजार स्मॉल थियेटर बनाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ सरकार भी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, डिस्ट्रीक प्लेस के पास मिनी थियेटर निर्माण करे तो विकास होगा।

दक्षिण के अभिनेता जी. राम कार्तिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में स्पीड है, स्कोप है। जी. कार्तिक की पहली फिल्म ‘इट्स माय लाइफ’ थी और दूसरी ‘दृश्यम काव्यम’। वे बाहुबली फेम एस.एस. राजमौली के कजिन एस.एस. कांची की फिल्म में नकारात्मक भूमिका कर रहे हैं। जी. कार्तिक ने इट्स माय लाइफ में कॉलेज बॉय, दृश्यम काव्यम में फैमिली बॉय और अब ग्रे शेड हीरो का अभिनय कर रहे हैं।

दोनों कलाकार को आंध्रा एसोसिएशन ने डॉ. ए. नागेश्वर राव अक्कीनैनी सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493