छत्तीसगढ़ : आईएएस स्वाति उत्तराखंड कैडर में जाएंगी

स्वाति श्रीवास्तव फिलहाल महासमुंद जिले के सराइपाली में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी से विवाह के आधार पर स्वाति ने उत्तराखंड कैडर देने का आग्रह केंद्र सरकार से किया था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी स्वाति को कैडर बदलने की सहमति दे दी और इसके बाद डीओपीटी ने भी हामी भर दी है। चर्चा है कि कुछ अन्य आईएएस अफसरों ने भी कैडर बदलने की अनुमति मांगी है।

छत्तीसगढ़ कैडर में वर्तमान में 141 आईएएस अफसर हैं, इनमें से पांच अभी प्रतिनियुक्ति पर हैं। सीके खेतान, मनिंदर कौर द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, नीहारिका बारिक दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं, वहीं हाल ही में आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493