छत्तीसगढ़ : उपजेल कवर्धा को जिला जेल का दर्जा

रायपुर, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने कवर्धा (कबीरधाम) के उप-जेल को जेल का उन्नयन कर उसे जिला जिला जेल का दर्जा घोषित किया है।

गृह (जेल) विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी कर दी गई है। इस महीने की इक्कीस तारीख को जारी अधिसूचना के अनुसार कारागार अधिनियम 1894 की उप धारा-3 के तहत प्राप्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार ने उपजेल कबीरधाम का उन्नयन कर उसे जिला जेल के समकक्ष घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493