छत्तीसगढ़ : कई इलाकों में बारिश, बिजली बंद

रायपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में रविवार देर रात से अचानक बारिश शुरू हो गई। राजधानी रायपुर में बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली बंद हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूबे के कई हिस्सों में सोमवार को भी रुक-रुक कर बौछारें पड़ने की खबरें आ रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक महेंद्र पटेल के मुताबिक, ऐसी स्थिति अगले 36 घंटों तक बनी रह सकती है।

उधर, बेमेतरा, भिलाई, राजनांदगांव और रायगढ़ में भी बारिश हुई। बारिश से किसानों को धान मिसाई में परेशानी आ रही है। इससे धान खराब होने की आशंका है। रायगढ़ में पानी गिरने की धान खरीदी केंद्रों में लाखों टन खुले में पड़ी धान प्रभावित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493