छत्तीसगढ़ : कर्ज से तंग किसान ने की खुदकुशी

रायपुर/अंबिकापुर, 25 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक किसान ने कर्ज वसूली से परेशान होकर अपनी जान दे दी। खजुरी निवासी प्रतिष्ठित किसान ने कर्ज व बैंक प्रबंधक की धमकी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

दरिमा थाना प्रभारी सतीश सोनवानी ने सोमवार को बताया कि एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों के मुताबिक, किसान कर्ज में डूबा था और बैंक प्रबंधन द्वारा बार-बार दबाव दिए जाने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। इसी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।

खजुरी गांव के प्रतिष्ठित किसान ठाकुर राम पिता शिवचरण (65) के पास लगभग ढाई एकड़ जमीन थी, जिसे उसने कर्रा को-ऑपरेटिव बैंक में गिरवी रखकर 48 हजार रुपये ऋण लिया था। साथ ही बैंक से उधारी में खाद भी खरीदी थी। पिछले तीन साल से ठाकुर राम इन्हीं पैसों से खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन समय पर बैंक में लोन जमा नहीं पाने के कारण ठाकुर राम को बैंक प्रबंधक रकम जमा करने दबाव बना रहे थे।

इस बीच कर्रा को-आपरेटिव बैंक प्रबंधन ने ठाकुर राम को धमकी भी दी थी कि अगर उसने जल्द ही ऋण की रकम नहीं चुकाई तो उसका घर नीलाम कर दिया जाएगा। इससे सकते में आए ठाकुर राम ने घर नीलाम होने से पहले मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

ठाकुर राम का शव गांव से करीब एक किमी दूर भेलवा गांव के जंगल में रविवार की शाम पेड़ पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

किसान के कर्ज के बोझ के चलते खुदकुशी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबिकापुर के एसडीएम अजीत बसंत ने गांव जाकर जानकारी ली। जिले में भूख से बच्चे की मौत के बाद कर्ज से परेशान किसान की आत्महत्या ने सरगुजा जिले को फिर से राजनितिक सुर्खियों में ला दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493