रायपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष भूपेश बघेल को एक गुमनाम चिट्ठी मिली है, जिसमें उन्हें सावधान रहने की नसीहत दी गई है। चिट्ठी में लिखा है कि बघेल के विरोधी उन पर कभी भी स्याही फेंक सकते हैं। बघेल ने इसके मद्देनजर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। चिट्ठी कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है।
बघेल पहले ही अपनी जान को खतरा बता चुके हैं और इसी वजह से पार्टी ने फरवरी के पहले सप्ताह से निकलने वाली किसान न्याय यात्रा टाल दी है। अब राहुल गांधी से नए सिरे से चर्चा कर उनका समय लेने के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath