छत्तीसगढ़ : कानन पेंडारी चिड़ियाघर में नि:शुल्क सैर की सुविधा

बिलासपुर, 22 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को कानन पेंडारी चिड़ियाघर में पहुंचने वाले किसी भी पर्यटक से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह छूट जैव विविधता दिवस पर दी गई है।

यह रियायत केवल प्रवेश शुल्क पर है। यदि पर्यटक बैटरी कार, टॉय कार या ट्रेन का लुत्फ उठाएंगे तो उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

डीएफओ एस.पी. मसीह ने बताया कि चिड़ियाघर में शुक्रवार को लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होने की जानकारी देने के लिए मुख्य गेट के बाहर एक बैनर भी लगाया गया है। चिड़ियाघर में नि:शुल्क प्रवेश के साथ मछलीघर में भी प्रवेश नि:शुल्क किया गया है। यदि पर्यटक बैटरी कार, टॉय ट्रेन या टॉय कार से भ्रमण करेंगे तो उन्हें इसका निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा।

विश्व जैव विविधता दिवस या विश्व जैव संरक्षण दिवस 22 मई को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी। पृथ्वी पर लाखों प्रजातियों के जीव व वनस्पति उपलब्ध हैं। जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण की जागरूकता फैलाने के लिए बिलासपुर वनमंडल में इस बार विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ बी.एन. द्विवेदी ने बुधवार को कानन पेंडारी जू प्रबंधन को इसके लिए पत्र भेजा था।

कानन पेंडारी चिड़ियाघर के प्रभारी व रेंजर टी.आर. जायसवाल ने बताया कि प्रवेश मुफ्त तो रहेगा, लेकिन पर्यटकों को टिकट लेना पड़ेगा। उन्हें जो टिकट दिए जाएंगे उसमें नि:शुल्क लिखा होगा। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई, क्योंकि चिड़ियाघर में प्रतिदिन आनेवाले पर्यटकों की संख्या दर्ज की जाती है।

नि:शुल्क लिखा टिकट दिए जाने से यह जानकारी मिल जाएगी कि शुक्रवार को कितने पर्यटक कानन चिड़ियाघर के भ्रमण को आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493