छत्तीसगढ़ : कार बिजली के खंभे से टकराई, 4 की मौत

रायपुर, 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठे 9 में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार देवेंद्र नगर के बालाजी अस्पताल में चल रहा है।

खमतराई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 18 से 21 साल के बीच है। सभी युवक टिम्बर मार्केट के रहने वाले हैं। वे खमतराई स्थित पाटीदार भवन में वॉलीबॉल खेलने के बाद खाना खाने के लिए रावाभाटा के ढाबा में जा रहे थे। उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी, जो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493