छत्तीसगढ़ का बजट उम्मीद से ज्यादा निराशजनक : सिंहदेव

Chattisgarh-ric13447रायपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा पेश बजट पर जहां सत्तारूढ़ भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इस बजट को उम्मीद से भी अधिक निराशाजनक बताया है।

उन्होंेने कहा, “अब तक रमन सिंह केंद्र में यूपीए सरकार होने का रोना रोते थे। लेकिन अब तो केंद्र में भी उनकी ही सरकार है, इसके बावजूद बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं है।”

सिंहदेव के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता को बजट के नाम पर ठग रही है। किसानों के हक के लिए कांग्रेस पिछले कुछ समय से राज्य में बड़े आंदोलन कर रही है।

सिंहदेव का कहना है कि आंदोलन के बावजूद में इस बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है और उल्टे बोनस के नाम पर हमेशा की ही तरह इस बार भी किसानों को ठगा गया है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सिंहदेव ने बजट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है, लेकिन बजट में महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ खास नहीं था।

नेता प्रतिपक्ष ने बजट को गरीबों और मध्यवर्गीय लोगों के लिए भी निराशाजनक बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493