छत्तीसगढ़ का संगठन सबसे ज्यादा मजबूत : पूनम महाजन (फोटो सहित)

पूनम ने बताया कि केंद्र में यदि संगठन का उदाहरण पेश करना होता है, तो छत्तीसगढ़ का किया जाता है। छत्तीसगढ़ का संगठन अब तक के भ्रमण किए जा चुके देश के 18 राज्यों में सबसे मजबूत है। यहां के कार्यकर्ता बूथ लेवल पर युवाओं से जुड़े हैं।

पूनम ने कहा, “16 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से 18 राज्यों का दौरा कर चुकी हूं। पूरे देश में युवाओं का उत्साह भाजयुमो की ओर है। युवा मोर्चा से पूरे प्रदेश के युवा जुड़ रहे हैं। कश्मीर में हमारे युवा साथी गौहर का कत्ल कर दिया गया। केरल और पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं, हमारा स्टेज तोड़ा जाता है।”

महाजन ने देश की राजनीति में युवाओं के बारे में कहा कि ज्यादातर राज्यों में एनडीए की सरकार है। यहां शहरी और ग्रामीण दोनों युवा भाजपा से जुड़कर काम कर रहे हैं। भाजयुमो की ओर से एक लीगल टीम तैयार की गई है, जिसमें देशभर के पेशे से वकील 200 युवा कार्य करते हैं। इनका कार्य युवा महिलाओं की मदद करना है। हम राजनीतिक और सामाजिक तौर पर जुड़ रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में पूनम ने कहा कि प्रमोद महाजन की एक बात जो वह अक्सर कहा करते थे कि पत्रकारों से मित्रता रखें और जो सवाल पूछें, उसका जवाब दें।

पत्रकारवार्ता में उनके साथ सांसद अभिषेक सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493