उन्होंने तमिलनाडु की नमिता अम्मू को मात देकर यह खिताब जीता है। वह मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। वीणा रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली हैं।
वीणा के अनुसार, स्कूल के दिनों से ही वह कुछ अलग महसूस करने लगी थीं। स्कूल में कोई भी उनका दोस्त नहीं बनना चाहता था। स्कूल में हर कोई उनका मजाक उड़ाता था, इसलिए परेशान होकर वीणा ने 5वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की थी। वीणा ने कुछ अलग करने की बात अपनी मां से कही थी।
उन्होंने खिताब अपने नाम करने पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
उल्लेखनीय है कि वीणा लखनऊ फैशन वीक, बैंगलुरू फैशन वीक, ऑल इंडिया टेक्सटाइल फैशन वीक और मुंबई फैशन वीक में रैंपवॉक कर चुकी हैं। इसके आलावा वह मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं। अब वह देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन बन गई हैं।
dharmpath.com dharmpath