केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि गुरुवार से छत्तीसगढ़ की सभी पंचायतें इलेट्रॉनिक माध्यमों से जुड़ जाएंगी। यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद हो सकेगा। पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को इस कार्य की शुरुआत करेंगे।
मंत्री ने कहा, “ग्रामीण विकास की दृष्टि से, जनता की दृष्टि से, अधोसंरचना की दृष्टि से, औद्योगिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ काफी अग्रणी प्रांत हैं। ये हमारे लिए खुशी की बात है।”
गुजरात चुनाव के मुद्दे पर तोमर ने कहा, “गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होगा। आज जो कुछ भी विकास गुजरात में हुआ है वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ही किया है। भाजपा गुजरात में पूरी तैयारी से है। इस बार भी वहां की जनता पूर्ण बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगी।”
उन्होंने कहा कि छत्तीगसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में गुणवत्ता में कमी को लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक ली है। अगर मुख्यमंत्री ने समीक्षा की है और उनके ध्यान में आया है तो जरूर मुख्यमंत्री उनको सुधारने के लिए प्रयत्न कर रहे होंगे।
जानकारी के अनुसार, तोमर गुरुवार को राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम 7.25 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath