छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में बस पलटी, 2 की मौत

रायपुर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिलांतर्गत चोटिया इलाके में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस रायपुर से गढ़वा जा रही थी, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। हादसा बांगो थाने के हसदेव पुलिस के पास मोड़ पर हुई। इस हादसे में मृतकों के नाम कमलेश (30) साल, विश्वनाथ तिवारी (60)। दोनों झारखण्ड के रहने वाले बताए गए हैं। दोनों लाशें बस के नीचे दब गईं, जिन्हें क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स (बिलासपुर) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493