छत्तीसगढ़ : गृहमंत्री के दोनों पैर और हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर

रायपुर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल गृहमंत्री रामसेवक पैकरा और तीन अन्य लोगों को गुरुवार को रायपुर लाया गया है। उन्हें इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ संचालक आर. प्रसन्ना ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है उनके दोनों पैरों की हड्डियों और हाथ में फ्रैक्चर है। उनके एक पैर का शुक्रवार को ऑपरेशन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात हुए सड़क हादसे में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा उनके निजी सचिव, एक भाजपा नेता और वाहन चालक घायल हो गए हैं।

गृहमंत्री वाड्रफनगर के एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वहीं सामने से आ रही पिकअप ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें भटगांव अस्पताल लाया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493