रायपुर, 21 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। नक्सली प्रभावित बस्तर रेंज के महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी का कहना है कि 24 या 25 मई को झीरम घाटी कांड की दूसरी बरसी पर नक्सली बस्तर में कोई बड़ा हमला कर सकते हैं। यह बात नक्सलियों से पूछताछ के बाद सामने आई है।

झीरम घाटी कांड में शहीद हुए कांग्रेस नेमा महेंद्र कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा ने 25 मई को अपने पिता की शहादत दिवस पर सलवा जुडूम-2 शुरू करने की घोषणा की थी। इसके विरोध में नक्सलियों ने 25 मई को बंद का आह्वान किया है।
दो साल पहले 25 मई को ही कांग्रेस के काफिले पर हमला करने से दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल सहित 30 से अधिक कांग्रेसी नेताओं और जवानों की शहादत हुई थी।
आईजी ने कहा है कि नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए बस्तर संभाग की सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से झीरम घाटी की बरसी पर बड़े नक्सली हमले की योजना की जानकारी मिली है।
इधर, झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए हमले में शामिल नक्सली कमांडर किरण उर्फ कमलेश ने बुधवार को ही एलएलआर और 47 जिंदा कारतूसों के साथ आत्मसमर्पण किया है।
dharmpath.com dharmpath