बीजापुर पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि थाना सारकेगुड़ा से पुलिस की संयुक्त टीम बासागुड़ा की ओर सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गई थी।
इसी दौरान पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ के समीप सड़क किनारे काला-लाल रंग का इलेक्ट्रिक वायर दिखाई देने पर बारीकी से चेकिंग की गई, जिसमें 5 टिफिन प्रेशर बम, डेटोनेटर एवं बिजली का वायर बरामद किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर उस टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
बारूदी सुंरगों की बरामदगी के बाद जवान आगे ही बढ़े थे कि नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम पर पैर पड़ने पर जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कमांडिग अफसर हर्षवर्धन समेत एक आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक जख्मी हो गए।
dharmpath.com dharmpath