छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद (लीड-1)

रायपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

रायपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

सीआरपीएफ के बयान के मुताबिक, नक्सलियों ने बुधवार को शुरू हुए क्षेत्र प्रभुत्व अभियान के तहत वन क्षेत्र में गश्त कर रहे अर्धसैनिक बल के दल पर गोलीबारी की जिसमें दोनों जवान गोली लगने से घायल हो गए।

सीआरपीएफ ने बयान में कहा कि हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र पाल (44) व कांस्टेबल सुधीर कुमार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान पाल ने दम तोड़ दिया। हरीश चंद्र पाल भोपाल के निवासी थे। कुमार की हालत स्थिर है।

बयान में कहा गया कि मुठभेड़ बोराई इलाके के सलेघाट के घने जंगलों में सुबह 4 बजे शुरू हुई। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

यह घटना राज्य के कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवानों की हत्या करने के एक दिन बाद हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493