पुलिस के अनुसार, मर्दापाल थाना क्षेत्र के रकसमीता जंगल में माओवादी गतिविधि की सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट रेजिस्टेंस ग्रुप (डीआरजी) की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। पुलिस टीम के रेंज में पहुंचते ही नक्सलियों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब अंधाधुंध गोलियां चलाईं, तब नक्सली देर तक नहीं टिक सके, वे भाग गए। मौके पर खोजबीन के दौरान पुलिस ने जनमिलिशिया कमांडर सुधाराम का शव बरामद किया।
dharmpath.com dharmpath