छत्तीसगढ़ : बीजापुर साप्ताहिक बाजार में नक्सली हमला, 2 जवान घायल

इनमें से एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा जा रहा है।

बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने बताया, “बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगा था। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से भरे बाजार में 7-8 चक्र गोलीबारी की गई, जिसमें जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर लाने की तैयारी की जा रही है।”

गौरतलब है कि 27 जुलाई से तीन अगस्त तक नक्सली बस्तर में शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इसके चलते नक्सली जगह-जगह उत्पात मचा रहे हैं। उधर नक्सलियों ने आज सुकमा में भी सड़क पर पेड़ गिराकर आवाजाही बाधित कर दी। उन्होंने बैनर लगाए और पर्चे भी फेंके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493