छत्तीसगढ़ : बीपीएल परिवारों को मिलेंगे मुफ्त एलईडी बल्ब

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजनांतर्गत बलरामपुर जिले में 20 फरवरी तक 44.319 बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। 11वीं पंचवर्षीय योजना में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत बीपीएल उपभोक्ताओं को 11 वॉट का एक सीएफएल बल्ब नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

बलरामपुर जिले में 44,319 बीपीएल उपभोक्ताओं को एक 11 वॉट का सीएफएल बल्ब नि:शुल्क दिया गया है।

विधायक बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि बलरामपुर जिले में 20 फरवरी तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से कितने बीपीएल उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493