रायपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की परीक्षा के परिणाम 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मंडल के सभागार में औपचारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।
माशिमं के सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस साल बारहवीं में 279,906 परीक्षार्थी शामिल हुए। परिणाम माशिमं की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीबीएसई डॉट नेट पर देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि मंडल ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12वीं की परीक्षा के परिणाम परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath