रायपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिलांतर्गत सीतापुर में एक आदिवासी बच्चे की भूख से हुई मौत के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने एक कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी में डॉ. प्रेम साय सिंह, बालकृष्ण पाठक, अमरजीत भगत, अजय अग्रवाल और सफी अहमद को शामिल किया गया है। यह कमिटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। मामला अब काफी तूल पकड़ता जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath