छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री सचिवालय के फेसबुक-ट्विटर पर ‘बजट लाइव’

रायपुर, 7 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में 9 मार्च को पेश होने वाले बजट का लगातार अपडेट सोशल मीडिया पर आएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से इसकी तैयारी की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बजट का अपडेट मुख्यमंत्री कार्यालय के फेसबुक और ट्विटर पर लगातार आएगा। इसके लिए विशेष रूप से एक टीम बनाई गई है, जो बजट की पल-पल की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, बजट का अपडेट लेने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से जुड़ना होगा। इसके साथ ही हैशटैग सीजी बजट 2016 का प्रयोग करके बजट पर प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 9 मार्च को बजट पेश करेंगे। सुबह 11 बजे से विधानसभा में बजट पेश होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बजट को लेकर अपडेट शुरू हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि बजट पर जनता की तरफ से आ रही प्रतिक्रियाओं का जवाब भी देने की तैयारी चल रही है। पॉलिसी से जुड़े सुझावों पर मुख्यमंत्री विचार करेंगे और समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493