एएसपी (नक्सल ऑपरेशन) गोरखनाथ बघेल ने बताया कि बरामद शवों में तीन महिला और तीन पुरुष के हैं। डीआरजी और एसटीएफ की दो पार्टियां गश्त पर निकली थीं। थाना अरनपुर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसी जंगल में नक्सलियों का कैंप था।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से करीब एक घंटे फायरिंग हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए। मौके से छह नक्सलियों के शव समेत एक 303-राइफल, 12 बोर की दो बंदूक, एक भरमार व अन्य सामान बरामद हुए।
डीआरजी एसटीएफ की टीम सुकमा-दंतेवाड़ा बोर्डर पर तीन दिनों से तलाशी अभियान चला रही है।
dharmpath.com dharmpath