छत्तीसगढ़ : ‘मुन्नी बहन’ मामले को लेकर प्रदर्शन

रायपुर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह दूसरी महिला द्वारा परीक्षा दिए जाने पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रायपुर व धमतरी सहित कई नगरों में कॉलेज बंद करवाए गए। एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री की पत्नी शांति कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

बिलासपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ता एसबीआर कॉलेज पहुंचे और वहां शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारायणपुर में भी एनएसयूआई कार्यर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेजों में पुलिस तैनात की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493