रायपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार के उपक्रम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव का आयोजन इस वर्ष जनवरी के बजाय मार्च महीने में आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन महाशिवरात्रि के अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के सहयोग से सिरपुर महोत्सव के साथ होगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक होना तय किया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए अब मार्च में इसके आयोजन का ऐलान किया है।
dharmpath.com dharmpath