देवेंद्र नगर थाना प्रभारी एस.एन. अख्तर ने बताया, “फिल्म का विरोध करने कांग्रेसी कार्यकर्ता सिटी सेंटर मॉल पहुंचे थे। कुछ कार्यकर्ता फिल्म देखने हॉल में मौजूद थे और कुछ लोग मॉल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसियों का नेतृत्व कर रहे रायपुर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल परिसर भेज दिया गया है।”
थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से इनकार किया है।
विकास उपाध्याय ने कहा, “फिल्म ‘इंदु सरकार’ का प्रदर्शन सभी सिनेमाघरों में किया जा रहा था। शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन रुकवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सिनेमाघर की सुरक्षा बढ़ा दी है।”
dharmpath.com dharmpath