छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा अगले माह : पुनिया

उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक सभी नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एआईसीसी को अगस्त के अंत तक सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम भेज देगी।

विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सहित सभी पार्टियां जनता को लुभाने की कसरत में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने अपने अधिकांश प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी है।

पिछले 15 सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस अब इस चुनाव में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। लिहाजा, प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस अपनी पुरानी रणनीति को बदलते हुए चुनाव की आधिकारिक घोषणा के पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने जा रही है।

सूची जारी करने के पीछे माना जा रहा है कि पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा में यह बात सामने आई थी कि टिकट बांटने में हुई देरी की वजह से प्रत्याशियों को बहुत कम समय प्रचार के लिए मिला था। ऐसे में आलाकमान ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए चुनाव से तकरीबन तीन से चार माह पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने जा रही है। इसके चलते सभी विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दावेदार फॉर्म जमा कर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493