छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ी, ट्रेनें प्रभावित

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है। वहीं दिल्ली से राजधानी पहुंचने वाली ट्रेन घंटों विलंब से राजधानी पहुंच रही हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में नमी बढ़ गई है जिससे ठंड ने अपना असर एक बार फिर दिखाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि दक्षिण-पूर्वी हवाएं अब उत्तरी हवाओं में बदल गई हैं। इस वजह से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी हैं।

राजधानी के तापमान में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान जहां 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं आज यह तापमान 10 डिग्री पर आ पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में पेंड्रा रोड सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास है। इसके साथ ही बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञानी डॉ. गोपाल राव का कहना है कि आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में नमी बढ़ गई है।

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का असर ट्रेनों पर भी दिखाई दे रहा है। कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली ट्रेनों काफी देरी से राजधानी पहुंच रही हैं। कल रविवार को नई दिल्ली से बिलासपुर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे, छत्तीसगढ़ 10 घंटे और गोंडवाना एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से राजधानी पहुंची।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493