छत्तीसगढ़ में दो हादसों में 7 की मौत

रायपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह हुए अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई।

राजधानी के घनी आबादी वाले इलाके गोलबाजार रहमानिया चौक स्थित एक लॉज में सोमवार तड़के तीन बजे आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। दमकल की 12 गाड़ियां दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू नहीं पा सकी थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं। लॉज के नीचे के कॉम्पलेक्स में थोक व्यापारियों की दर्जनों दुकानें भी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात को लॉज में 11 लोग ठहरे हुए थे, जिनमें से सात को किसी तरह बचाया जा सका। बाकी लोग कमरों में फंस कर रह गए।

रायपुर में बीते तीन दिन में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को खमतराई के एक गोदाम में भीषण आग से 85 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। रविवार को रेलवे स्टेशन की पार्किं ग में भीषण आग से करीब 300 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे।

एक अन्य घटना में राजिम से बारातियों को लेकर बिलासपुर जा रही एक बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर नाले में जा रही। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजधानी से 40 किलोमीटर दूरी पर सिमगा-बिलासपुर मार्ग की है। बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे 25 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। मामूली रूप से घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को रायपुर मेकाहारा रिफर कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493