छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, सीआरपीएफ का जवान शहीद (लीड-1)

रायपुर, 24 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल हो गया।

पुशवाड़ा और तमिलवाड़ा के बीच जब सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के जवान नियमित गश्त पर थे उसी समय सुबह 7.45 बजे हुए आईईडी विस्फोट में उपनिरीक्षक राजेश कुमार बिंड शहीद हो गए।

सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक ए.दिनाकरन ने आईएएनएस को बताया कि हमले में कांस्टेबल माणिक पिनरी घायल हो गए।

उन्होंने कहा, “राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया जबकि पिनरी को बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया।”

सीआरपीएप की 74 बटालियन ने बाद में इस घटनास्थल से आईईडी बरामद किया।

गौरतलब है कि 13 मार्च को सुकमा में भी इसी तरह का आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद हो गए थे और लगभग 10 गंभीर रूप से घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493