छत्तीसगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

रायपुर/ जगदलपुर, 7 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में होली खेलने आई एक महिला से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दंतेवाड़ा शक्ति पीठ का नाम कलंकित कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है।

कोतवाली प्रभारी विनोद तिवारी के अनुसार जगदलपुर जिला निवासी एक दंपति अपने बच्चे के साथ दंतेवाड़ा फागुन मंडई में शामिल होने गए थे। होली खेलने के बाद वे लोग डंकनी नदी तट पर स्नान करने गए। महिला जहां स्नान कर रही थी, वहीं कुछ ही दूरी पर उसका पति व मासूम पुत्र भी नहा रहे थे। इसी दौरान वहां चार युवक आ धमके, जो महिला को अगवा कर जंगल की ओर ले जाने लगे। पति द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसे जमकर पीटा और भगा दिया।

पति को पीटकर भगाने के बाद चारों युवकों ने उस महिला के साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। तब तक महिला का पति थाने पहुंचा और उसने पुलिस से मदद मांगी। पति से जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा से पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया।

मौके की घेराबंदी कर चारों युवकों राजेश गोस्वामी, नागेश मरकाम, उदित राज ध्रुव एवं निलिख कुमार को दौड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पकड़ धकड़ में कोतवाली प्रभारी विनोद तिवारी एवं महिला पुलिस अधिकारी संतोषी ग्रेड का पैर जख्मी हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493