छत्तीसगढ़ में ‘मोबाइल तिहार’ अभियान सोमवार से

समारोह यहां के बूढ़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) के सामने इनडोर स्टेडियम में सवेरे 11 बजे शुरू होगा।

कलेक्टर ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यो और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि विशेष आयोजन मोबाइल तिहार में रायपुर से लोकसभा सांसद रमेश बैस, प्रदेश के कृषि और जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण, आवास और पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नू लाल मोहले, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और विधायक धरसींवा देवजी भाई पटेल, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर प्रमोद दुबे, विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, विधायक रायपुर (उत्तर) श्रीचंद सुंदरानी, आरंग विधायक नवीन मरक डेय सहित अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर शारदा देवी वर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगी।

कलेक्टर ने बताया कि बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

चौधरी ने रायपुर जिले के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों को संचार क्रांति योजना की बेवसाइट में पात्र छात्रों की जानकारी 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी संस्थान का कोई भी पात्र विद्यार्थी वेबसाइट में प्रविष्टि नहीं होने के कारण मोबाइल प्राप्त नहीं कर पाता है तो इसके लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

चौधरी ने बताया कि मोबाइल तिहार कार्यक्रम के नि:शुल्क पास 28 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से प्राप्त किए जा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पास के आधार पर ही होगा और सीटों की उपलब्धता ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओपन क्विज प्रतियोगिता भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493