नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले को कायरतापूर्ण और निंदनीय बताया है।
नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 24 जवानों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हमें सीआरपीएफ के अपने जवानों के पराक्रम पर गर्व है। मृतकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके परिवार वालों के प्रति सहानुभूति। ईश्वर करे हमले में शहीद जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हों।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ में परिस्थितियों पर करीब निगाह रख रही है।
dharmpath.com dharmpath