छत्तीसगढ़ में हड़ताल से कामकाज प्रभावित

रायुपर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीव्यापी हड़ताल से प्रदेशभर में कोयला खदानों और कारखानों में कामकाज प्रभावित हो गया है। कोरबा की कोयला खदानों और एसईसीएल की मानिकपुर खदान में मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। कोरबा के करीब 40 हजार नियमित और ठेका कर्मचारी इसमें शामिल हैं।

मजदूर नेता सुबह से ही हड़ताल सफल बनाने में जुटे हैं। बालको में भी हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित हुआ है। रात में ड्यूटी पर गए कर्मचारियों को प्रबंधन ने रोक लिया है। इधर बाहर यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया।

उधर, भिलाई में हड़ताल का असर नहीं देखने को मिला। संयंत्र के खुसीर्पार गेट पर थोड़ी देर कर्मचारियों को रोका गया। पुलिस आने के बाद कर्मचारियों को अंदर जाने दिया गया। बोरिया गेट पर कर्मचारियों का सामान्य दिनों की तरह ही आना जाना रहा।

सीईओ एम. रवि ने हड़तालियों से मिलकर कहा कि इससे नुकसान ही होगा, सब ड्यूटी पर जाएं। इसके बाद ज्यादातर कर्मी ड्यूटी पर चले गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493