छत्तीसगढ़ में 11 महिलाओं समेत 122 नक्सलियों ने किया समर्पण

जगदलपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दोरनापाल में शनिवार को 11 महिलाओं समेत 122 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। नक्सलन उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर में इसे अब तक का सबसे बड़ा समर्पण माना जा रहा है।

नक्सलियों ने बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी, सुकमा के कलेक्टर नीरज बनसोड, सुकमा के एसपी डी. श्रवण व बस्तर के एसपी आर.एन. दास के समक्ष समर्पण किया।

राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस के बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति के कारण बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493