छत्तीसगढ़ में 12 इनामी नक्सली गिरफ्तार

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक एस.आर.पी कल्लूरी एवं बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, “जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान, एरिया डॉमिनेशन और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी नीति के तहत थाना फरसेगढ़ से डीएफ और सीएएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम कुपरेल, मुकरम, कत्तूर, तालमेंड्री व र्केमरका की ओर रवाना की गई थी।”

उन्होंने कहा, “गश्ती टीम ने तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र के गांवों में दबिश देकर 12 नक्सलियों- पांडु वेडजा, समलू पोडियामी, कुरसम हिरिया, उद्दे चिन्ना, चिन्ना तेलाम, सोमलू बेडजा, लखमू वेंजाम, मिच्चा चिन्ना, महंगू ताती उर्फ कमलेश, करटामी महादेव, बामन माडवी एवं सुखराम ताती को गिरफ्तार किया गया है।”

अधिकारियों ने बताया, “पकड़े गए नक्सलियों से बारीकी से पूछताछ पर पता चला कि सभी नेशनल पार्क एरिया कमेटी में प्लाटून एवं मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। सभी रानीबोदली कैंप पर हमले, एसआई नीलेश पांडेय की हत्या, मार्ग अवरुद्ध किए जाने एवं अन्य कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि पकड़े गए स्थायी वारंटी महंगू ताती, चिन्ना तेलाम की गिरफ्तारी पर पांच-पांच और करटामी महादेव पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493